संगठन सृजन अभियान को मिली रफ्तार, गुजावल में कांग्रेस पंचायत कमेटी का हुआ सत्यापन
सिंगरौली जिले के चितरंगी क्षेत्र में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत ग्राम गुजावल में पंचायत कांग्रेस कमेटी का सत्यापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) की अध्यक्ष सरस्वती सिंह ने संगठन को बूथ और पंचायत स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया।
UNITED NEWS OF ASIA. आदर्श तिवारी, सिंगरौली l सिंगरौली जिले के चितरंगी क्षेत्र में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान को लगातार गति मिल रही है। इसी अभियान के तहत ब्लॉक बैरदह की ग्राम पंचायत पड़री अंतर्गत ग्राम गुजावल में पंचायत कांग्रेस कमेटी के सत्यापन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना तथा कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना रहा।