तिरोड़ी में कराते ट्रेनिंग सेंटर का शुभारंभ, ब्लैक बेल्ट विशेषज्ञों की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम

तिरोड़ी के विवेक ज्योति हाई स्कूल में कराते प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ ब्लैक बेल्ट 7 डान कियोसी राजेंद्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थाना प्रभारी कौशल कुमार सूर्या सहित कई शिक्षकों, कराते कोचों व छात्रों ने भाग लिया।

Nov 16, 2025 - 16:56
 0  10
तिरोड़ी में कराते ट्रेनिंग सेंटर का शुभारंभ, ब्लैक बेल्ट विशेषज्ञों की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम

UNITED NEWS OF ASIA. पिंटू गुप्ता, कटंगी | आज दिनांक 16/11/2025, दिन रविवार को सुबह 9:00 बजे विवेक ज्योति हाई स्कूल तिरोड़ी में कियोसी राजेंद्र सिंह तोमर, ब्लैक बेल्ट 7 डान (WKF) एवं सर्टिफाइड कुमिते कोच (WKF) के मार्गदर्शन में कराते प्रशिक्षण केंद्र तिरोड़ी का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विवेक ज्योति ज्ञानपीठ तिरोड़ी के प्राचार्य श्री पूनमचंद चकोले, मुख्य अतिथि थाना प्रभारी (TI)  कौशल कुमार सूर्या एवं प्रमुख अतिथि शिक्षक  भेजन लाल निर्मलकर और सुरेंद्र ईडपाचे द्वारा किया गया।

 कार्यक्रम का संचालन सेंसेई रूपेंद्र बनकर (ब्लैक बेल्ट 3 डान, ब्लॉक कटंगी प्रमुख कराते प्रशिक्षक) ने किया। इस अवसर पर ब्लैक बेल्ट कराते कोच मनीष पटेल, लक्ष्मी नागोसे, योगिता गाडेकर, शैलेश वासनिक तथा ब्राउन बेल्ट प्रशिक्षक डाली बनकर, लवली बनकर, साक्षी कोहरे, नूतन मासूरकर सहित अनेक कराते छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को कराते संघ बालाघाट के वरिष्ठ पदाधिकारियों—संरक्षक देवेंद्र सिंह चंदेल, अध्यक्ष तपेश असाटी, उपाध्यक्ष श्रेयांश वैद, विजय बुडेकर, कोषाध्यक्ष रूपेंद्र बनकर, सचिव दिनेश कोरे, सह सचिव पूरन सिंह धुर्वे, परेश कुथे, रूपल गौतम एवं अन्य सदस्यों ने सराहा और नए प्रशिक्षण केंद्र के संचालन पर प्रसन्नता व्यक्त की।