रायपुर में छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल की सौगात, पुरंदर मिश्रा बोले- शिक्षा ही सबसे बड़ी ताकत
रायपुर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, त्रिमूर्ति नगर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक पुरंदर मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित कीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी ताकत है और साइकिल मिलने से विद्यार्थियों की पढ़ाई और स्कूल तक पहुंच आसान होगी।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l राजधानी रायपुर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, त्रिमूर्ति नगर में सोमवार को आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम में उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक, शिक्षक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।