BJP विधायक का कांग्रेस पर हमला, कहा- भारत माता की जय नहीं बोलना चाहती तो चीन-इटली चली जाए
भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जो भारत माता का सम्मान नहीं करता, उसे भारत में रहने का अधिकार नहीं है। उन्होंने वंदे मातरम विधेयक, बिजली बिल अभियान और भूपेश बघेल-टीएस सिंह देव की राजनीतिक सक्रियता को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा।
UNITED NEWS OF ASIA. रायपुर। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के अपमान या उसे गाने में बाधा डालने को आपराधिक अपराध बनाने संबंधी प्रस्तावित विधेयक को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसी बीच भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जो भारत माता का सम्मान नहीं करता, उसे इस देश में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।