रायपुर के बूढ़ापारा स्थित पीएनबी बैंक में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू
रायपुर के बूढ़ापारा चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घनी आबादी वाले क्षेत्र में हुई इस घटना पर दमकल की दो गाड़ियों ने समय रहते काबू पा लिया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है, जबकि बैंक कर्मचारी नुकसान का आकलन कर रहे हैं।
UNITED NEWS OF ASIA. हसीब अख्तर, रायपुर l राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा में सोमवार को अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना घनी आबादी वाले क्षेत्र में होने के कारण आसपास के लोगों और व्यापारियों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और समय रहते आग पर पूरी तरह काबू पा लिया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।