रायपुर में 'आदर्श मित्रता दिवस' पर होगा अंतरधार्मिक मित्रों का सम्मान, 30 साल पुरानी दोस्ती बनेगी मिसाल
रायपुर में 2 अगस्त को मुस्लिम इंटेलेक्चुअल फोरम एवं सर्व आस्था मंच के संयुक्त तत्वावधान में 'आदर्श मित्रता दिवस' का आयोजन होगा। कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों और समुदायों से जुड़े 30 वर्ष से अधिक समय से मित्रता निभा रहे 10 प्रेरक मित्र समूहों को सम्मानित किया जाएगा। उनकी जीवन यात्रा पर आधारित विशेष स्मारिका का भी विमोचन होगा।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l समाज में आपसी विश्वास, भाईचारा, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से रायपुर में 'आदर्श मित्रता दिवस' का आयोजन किया जाएगा। मुस्लिम इंटेलेक्चुअल फोरम एवं सर्व आस्था मंच के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम 2 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक न्यू शांति नगर स्थित विमतारा हॉल में आयोजित होगा।