ग्राम सैहामालगी में सीसी सड़क निर्माण को मिली मंजूरी, 9.04 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति
पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सैहामालगी में मुख्य सड़क से नदी तक सीसी सड़क निर्माण के लिए 9 लाख 4 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। विधायक भावना बोहरा की अनुशंसा पर कलेक्टर गोपाल वर्मा ने स्वीकृति प्रदान की है। निर्माण कार्य का जिम्मा जनपद पंचायत पंडरिया को सौंपा गया है।
UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा l पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण विकास को गति देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। ग्राम सैहामालगी में मुख्य सड़क से नदी तक सीसी सड़क निर्माण के लिए 9 लाख 4 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। यह स्वीकृति विधायक भावना बोहरा की अनुशंसा पर कलेक्टर गोपाल वर्मा द्वारा प्रदान की गई है। निर्माण कार्य के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी जनपद पंचायत पंडरिया को सौंपी गई है।