मारपीट कर हाथ फ्रैक्चर करने वाले तीन आरोपियों पर पुलिस की कार्रवाई, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बाद भेजे गए जेल

कबीरधाम जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र में मारपीट कर युवक का हाथ फ्रैक्चर करने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई की। अपराध दर्ज करने के बाद आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए जेल दाखिल कराया गया।

Aug 30, 2026 - 10:30
 0  2
मारपीट कर हाथ फ्रैक्चर करने वाले तीन आरोपियों पर पुलिस की कार्रवाई, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बाद भेजे गए जेल

UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र में मारपीट कर एक व्यक्ति का हाथ फ्रैक्चर करने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की और आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल दाखिल कराया।

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया भूपत सिंह के मार्गदर्शन में थाना क्षेत्र में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय सिन्हा के नेतृत्व में पंडरिया पुलिस ने मारपीट के मामले में कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार पंडरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत शराब भट्ठी के पास स्थित एक दुकान में सामान खरीदने के नाम पर साजन सतनामी, लोकेश जांगड़े एवं पप्पू दाहिरे उर्फ ओंकार ने प्रार्थी संतोष पारधी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। घटना के बाद प्रार्थी ने थाना पंडरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई।

प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने थाना पंडरिया में अपराध क्रमांक 174/2026 दर्ज किया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(3) एवं 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने प्रार्थी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया, जिसमें मारपीट के कारण उसके हाथ में फ्रैक्चर होना पाया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की। इसके साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने और भविष्य में किसी प्रकार की विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके उद्देश्य से आरोपियों के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई।

पुलिस कार्रवाई के बाद साजन सतनामी, लोकेश जांगड़े एवं पप्पू दाहिरे उर्फ ओंकार को जेल दाखिल कराया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

पंडरिया पुलिस द्वारा मामले में की गई कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय सिन्हा के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कबीरधाम पुलिस द्वारा अपराधों पर नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आरोपियों के विरुद्ध त्वरित वैधानिक कार्रवाई का अभियान लगातार जारी है।