पंडरिया विधानसभा में विकास की नई राह, विधायक भावना बोहरा ने दशरंगपुर–खंडसरा सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा के ग्राम दशरंगपुर में 3.03 करोड़ रुपये की लागत से दशरंगपुर से खंडसरा तक 3 किलोमीटर सड़क एवं पुल–पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस बहुप्रतीक्षित सड़क से ग्रामीणों को वर्षभर सुरक्षित आवागमन, बेहतर कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।

Feb 27, 2026 - 18:23
 0  3
पंडरिया विधानसभा में विकास की नई राह, विधायक भावना बोहरा ने दशरंगपुर–खंडसरा सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

UNITED NEWS OF ASIA.कवर्धा | पंडरिया। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में अधोसंरचना विकास को नई गति देते हुए विधायक भावना बोहरा ने ग्राम दशरंगपुर में दशरंगपुर से खंडसरा तक प्रस्तावित सड़क एवं पुल–पुलिया निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। यह कार्य 3 करोड़ 3 लाख 68 हजार रुपये की लागत से किया जाएगा, जिसके अंतर्गत लगभग 3 किलोमीटर लंबी सुदृढ़ सड़क का निर्माण किया जाएगा।