ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण
वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर करोड़ों रुपये के विकास कार्यों से जुड़े भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, पेयजल, पंचायत, सामाजिक और सांस्कृतिक सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
UNITED NEWS OF ASIA. महेंद्र अग्रवाल, रायगढ़ l 3 सितंबर 2026। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने गुरुवार को रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की आवश्यकताओं और मांगों को प्राथमिकता देते हुए गांवों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं।