कुंडा में भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, दही हांडी प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया उत्साह
पंडरिया विधानसभा के कुंडा में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा विधायक भावना बोहरा के मार्गदर्शन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुंडा और पांडातराई मंडल की 10 टोलियों ने हिस्सा लिया। ग्राम पेंड्रीकला की टोली ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि कुंडा की दो टोलियां दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। विजेताओं को नगद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
UNITED NEWS OF ASIA. सौरभ नामदेव, कवर्धा l पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आस्था, संस्कृति, उत्साह और सामाजिक एकता का अनूठा संगम देखने को मिला। भारतीय जनता युवा मोर्चा, पंडरिया विधानसभा द्वारा विधायक भावना बोहरा के मार्गदर्शन में 3 सितंबर को कुंडा बस स्टैंड के पास श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए और युवाओं की टीमों का उत्साहवर्धन किया। धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन के साथ दही हांडी प्रतियोगिता ने पूरे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना दिया।