नरेंद्र मोदी विचार मंच के स्थापना दिवस पर श्रमवीरों का सम्मान, रेनकोट वितरित
नरेंद्र मोदी विचार मंच के 23वें स्थापना दिवस पर रतलाम में श्रमवीरों के सम्मान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रमिकों को रेनकोट वितरित किए गए और विकसित भारत-2047 के संकल्प में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया।
UNITED NEWS OF ASIA. राजेश पुरोहित, रतलाम l रतलाम में नरेंद्र मोदी विचार मंच के 23वें स्थापना दिवस के अवसर पर श्रमिकों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृषि उपज मंडी, महू रोड पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य श्रमवीरों के योगदान को सम्मानित करना और उनके कल्याण के प्रति समाज की जिम्मेदारी को रेखांकित करना था। कार्यक्रम का आयोजन नरेंद्र मोदी विचार मंच एवं मिशन न्यू इंडिया के मुख्य राष्ट्रीय सलाहकार मोहनलाल पाटीदार मुरलीवाला के नेतृत्व में संपन्न हुआ।