बलेनो सबसे ज्यादा महंगी
नई कीमतों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी प्रीमियम हैचबैक बलेनो में हुई है। इसकी कीमत में 30,000 रुपए तक का इजाफा किया गया है। बलेनो के अलावा ऑल-इलेक्ट्रिक SUV ई विटारा की कीमत 20,000 रुपए तक बढ़ी है। ऑफ-रोड SUV जिम्नी अब 15,000 रुपए तक महंगी हो गई है। वहीं प्रीमियम MPV इनविक्टो की कीमत में 10,000 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है।
नेक्सा की इन कारों पर भी असर
मारुति सुजुकी के नेक्सा पोर्टफोलियो की बात करें तो फ्रोंक्स की कीमत में 7,500 रुपए तक का इजाफा हुआ है। 6-सीटर XL6 की कीमत 5,000 से 7,500 रुपए तक बढ़ी है। वहीं विक्टोरिस की कीमत में 10,000 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है।
ग्रैंड विटारा की कीमत में अपेक्षाकृत कम बढ़ोतरी हुई है। इसकी दरें 5,000 रुपए तक बढ़ाई गई हैं।
Alto K10 और WagonR भी हुईं महंगी
बजट सेगमेंट की लोकप्रिय कारों पर भी कीमत बढ़ोतरी का असर देखने को मिला है। Alto K10, S-Presso, Celerio और WagonR की कीमतों में 2,500 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। कमर्शियल इस्तेमाल के लिए आने वाली Super Carry की कीमत भी 2,500 रुपए तक बढ़ी है।
Swift और Brezza के दाम बढ़े
मारुति की लोकप्रिय हैचबैक Swift और कॉम्पैक्ट SUV Brezza भी अब महंगी हो गई हैं। दोनों मॉडल्स की कीमतों में 5,000 रुपए तक का इजाफा हुआ है।
वहीं Dzire और उसके कमर्शियल टैक्सी मॉडल Tour S की कीमतों में 5,000 से 7,000 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है। 7-सीटर Ertiga की कीमत 5,000 से 7,500 रुपए तक बढ़ी है। इसके अलावा Eeco की कीमत में 5,000 रुपए तक का इजाफा किया गया है।
किस मॉडल की कीमत कितनी बढ़ी?
- Baleno: ₹30,000 तक
- e Vitara: ₹20,000 तक
- Jimny: ₹15,000 तक
- Invicto: ₹10,000 तक
- Victoris: ₹10,000 तक
- Fronx: ₹7,500 तक
- XL6: ₹5,000–₹7,500
- Ertiga: ₹5,000–₹7,500
- Dzire/Tour S: ₹5,000–₹7,000
- Grand Vitara: ₹5,000 तक
- Swift: ₹5,000 तक
- Brezza: ₹5,000 तक
- Eeco: ₹5,000 तक
- Alto K10/S-Presso/Celerio/WagonR: ₹2,500 तक
- Super Carry: ₹2,500 तक
कंपनी का कहना है कि भारतीय बाजार में छोटी और किफायती कारों की मांग मजबूत बनी हुई है। ऐसे में कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद एंट्री-लेवल और कॉम्पैक्ट कारों की बिक्री कंपनी की रणनीति में महत्वपूर्ण बनी रहेगी।