महासमुंद-राजिम मार्ग के सरगी नाला में मिली सड़ी-गली लाश, युवक की पहचान में जुटी पुलिस
महासमुंद-राजिम मार्ग स्थित सरगी नाला में एक अज्ञात युवक का सड़ी-गली अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान और मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
UNITED NEWS OF ASIA. राजिम। महासमुंद-राजिम मार्ग पर स्थित फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के सरगी नाला में मंगलवार को एक अज्ञात युवक का सड़ी-गली अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नाले में तैरते शव को देखकर स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही फिंगेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।