मानसून में ऑफिस जाने वालों के लिए जरूरी हैं ये 8 चीजें, बारिश में रहें बेफिक्र
मानसून के दौरान बारिश, जलभराव और ट्रैफिक की परेशानी से बचने के लिए ऑफिस जाने वालों को अपने बैग में कुछ जरूरी सामान रखना चाहिए। ये छोटी-छोटी तैयारियां पूरे दिन आपको सुरक्षित, आरामदायक और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करेंगी।
UNITED NEWS OF ASIA. मानसून का मौसम जहां भीषण गर्मी से राहत देता है, वहीं रोजाना ऑफिस आने-जाने वाले लोगों के लिए कई चुनौतियां भी लेकर आता है। तेज बारिश, जलभराव, ट्रैफिक जाम और उमस के कारण सफर मुश्किल हो जाता है। कई बार भीगने से कपड़े और जूते खराब हो जाते हैं, जिससे पूरे दिन असहजता बनी रहती है। इसके अलावा लंबे समय तक गीले कपड़ों में रहने से सर्दी-जुकाम, वायरल संक्रमण और त्वचा संबंधी समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है।