महासमुंद में शिक्षकों की कमी पर छात्रों का विरोध, हाईस्कूल में जड़ा ताला
महासमुंद जिले के सरायपाली ब्लॉक स्थित जम्हारी हाईस्कूल में शिक्षकों की कमी से नाराज छात्रों और पालकों ने स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने रिक्त पदों पर जल्द शिक्षकों की नियुक्ति की मांग करते हुए चेतावनी दी कि स्थायी व्यवस्था होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
UNITED NEWS OF ASIA. महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सरायपाली विकासखंड स्थित जम्हारी हाईस्कूल में शिक्षकों की कमी को लेकर छात्रों और पालकों का आक्रोश सामने आया है। लंबे समय से विभिन्न विषयों के शिक्षकों के पद रिक्त होने से नाराज छात्रों ने शुक्रवार को स्कूल के मुख्य प्रवेश द्वार पर ताला जड़ दिया और शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की।