सहयोग केंद्र में मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने सुनी कार्यकर्ताओं की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
भाजपा प्रदेश कार्यालय रायपुर में आयोजित सहयोग केंद्र में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने प्रदेशभर से पहुंचे कार्यकर्ताओं की समस्याएं और सुझाव सुने। प्राप्त आवेदनों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l रायपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में शुक्रवार को आयोजित सहयोग केंद्र में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने प्रदेशभर से पहुंचे कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सुने। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने प्राप्त आवेदनों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमानुसार और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए