कुसमी नगर पंचायत के नवनियुक्त एल्डरमैनों ने विधायक से की सौजन्य भेंट, विकास के लिए जताई प्रतिबद्धता
नगर पंचायत कुसमी के नवनियुक्त एल्डरमैन मोहन जांगड़े, ललिता साव और दानी साहू ने बेमेतरा विधायक दीपेश साहू से सौजन्य भेंट की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने नगर के विकास, पारदर्शिता और जनसेवा के प्रति समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। विधायक ने सभी को जनहित में जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।
UNITED NEWS OF ASIA. अरुण पुरेना, बेमेतरा l नगर पंचायत कुसमी के नवनियुक्त एल्डरमैन मोहन जांगड़े, ललिता साव और दानी साहू ने पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बेमेतरा विधायक दीपेश साहू से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर सभी नवनियुक्त एल्डरमैनों ने नियुक्ति पर विधायक का आभार व्यक्त करते हुए नगर के समग्र विकास और जनहित के कार्यों को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ करने का संकल्प दोहराया।
भेंट के दौरान नगर पंचायत कुसमी में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नागरिकों की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति देने पर चर्चा हुई। एल्डरमैनों ने विश्वास दिलाया कि वे जनप्रतिनिधि के रूप में जनता की समस्याओं के समाधान और नगर के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।
विधायक दीपेश साहू ने सभी नवनियुक्त एल्डरमैनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि का सबसे बड़ा दायित्व जनता की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने, मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करने और आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि नगर पंचायत कुसमी को विकास की नई पहचान दिलाने के लिए सभी एल्डरमैन, पार्षद और कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम जनविश्वास को मजबूत करते हुए नगर के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विधायक ने नवनियुक्त एल्डरमैनों के उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका कार्यकाल जनसेवा, विकास, पारदर्शिता और जवाबदेही का उदाहरण बने। इस अवसर पर संतोष साव, गुलशन साहू, देवकुमार साहू, नंदकिशोर साहू, दीपक साहू, देवेंद्र साहू, रमेश साहू, टाकेश्वर साहू, डुनाल साहू, दीपक यादव, मंजू यादव, दिनेश साहू, अशोक साहू, मोहित साहू, चंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।