फरसगांव में एनडीआरएफ का आपदा जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को दिया बचाव और राहत का प्रशिक्षण
कोंडागांव जिले के फरसगांव स्थित पीएम श्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में ओडिशा से आई एनडीआरएफ टीम ने विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन, बचाव और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सतर्कता, सुरक्षा उपायों और बचाव उपकरणों के उपयोग की जानकारी दी गई।
UNITED NEWS OF ASIA. रामकुमार भारद्वाज, कोंडागांव l कोंडागांव जिले के फरसगांव स्थित पीएम श्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम द्वारा आपदा प्रबंधन एवं बचाव संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ओडिशा से पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के दौरान सुरक्षित रहने के उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें आपातकालीन परिस्थितियों में सही निर्णय लेने के लिए तैयार करना था।