कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरी, 5 मजदूरों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तारातला क्षेत्र में निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 5 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई श्रमिकों के मलबे में दबे होने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य जारी है।
UNITED NEWS OF ASIA. कोलकाता l पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तारातला इलाके में मंगलवार को एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन गोदाम की छत अचानक गिर जाने से कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में कम से कम 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दर्जनों मजदूरों के अभी भी मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।