खैरागढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, सूने मकानों में चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

खैरागढ़ पुलिस ने सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, नगदी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित करीब 3 लाख 95 हजार 500 रुपये का माल बरामद किया गया है।

Feb 16, 2026 - 19:07
 0  5
खैरागढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, सूने मकानों में चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

UNITED NEWS OF ASIA . मनोहर सेन ,खैरागढ़ | पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सूने मकानों में दिनदहाड़े चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, नगदी रकम एवं चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित कुल करीब 3 लाख 95 हजार 500 रुपये का माल बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई खैरागढ़ पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। गिरफ्तार आरोपी **छुईखदान थाना एवं जालबांधा चौकी क्षेत्र में हुई कई चोरी की वारदातों में शामिल थे।

जांच में सामने आया कि आरोपी पहले सूने मकानों की रेकी करते थे और फिर मौके का सही समय देखकर दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देते थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने उदयपुर, बफरा सहित अन्य गांवों में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम देना कबूल किया है।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से जुड़े कुछ अन्य मामलों के खुलासे की भी संभावना है।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।