कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में जिले में बीएलओ के माध्यम से घर-घर सर्वे कर गणना पत्रक भरवाए गए। इस दौरान कुल 6,71,601 मतदाताओं में से गणना पत्रक प्राप्त नहीं होने पर 67,830 मतदाताओं के नाम विलोपित कर 23 दिसंबर 2025 को प्रारंभिक प्रकाशन किया गया था। इसके बाद नो-मैपिंग एवं लॉजिकल एरर वाले मतदाताओं को नोटिस जारी कर दस्तावेज सत्यापन कराया गया। सत्यापन पूर्ण होने के पश्चात आज 21 फरवरी 2026 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया गया।
विधानसभा क्षेत्र 71 – पंडरिया कुल भाग संख्या 423 है। प्रारंभिक प्रकाशन (23 दिसंबर 2025) के अनुसार मतदाता 2,94,088 थे तथा 1,05,569 नोटिस जारी किए गए।
अंतिम प्रकाशन (21 फरवरी 2026) के अनुसार कुल मतदाता 2,96,457 हैं। जेंडर रेशियो 956 तथा ईपी रेशियो 54.66 है।
नो-मैपिंग वाले मतदाता 2,067, लॉजिकल एरर 1,03,502 तथा अन्य मतदाता 1,88,519 हैं।
85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक मतदाता 1,226, युवा मतदाता (18-19 वर्ष) 3,123, दिव्यांग मतदाता 3,375, 100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता 30 एवं सेवा निर्वाचक 80 हैं।
विधानसभा क्षेत्र 72 – कवर्धा कुल भाग संख्या 447 है। प्रारंभिक प्रकाशन (23 दिसंबर 2025) के अनुसार मतदाता 3,09,683 तथा 1,12,048 नोटिस जारी किए गए थे।
अंतिम प्रकाशन (21 फरवरी 2026) के अनुसार मतदाता 3,11,460 हैं। जेंडर रेशियो 987 तथा ईपी रेशियो 53.92 है।
नो-मैपिंग वाले मतदाता 1,635, लॉजिकल एरर 1,10,413 तथा अन्य मतदाता 1,97,635 हैं।
85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक 850, युवा मतदाता (18-19 वर्ष) 4,128, दिव्यांग मतदाता 2,868, 100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता 18 एवं सेवा निर्वाचक 67 दर्ज किए गए हैं।
दावा-आपत्ति का विवरण विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के दौरान 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक विधानसभा क्षेत्र 71-पंडरिया में 2,461 फॉर्म-6, 300 फॉर्म-7 तथा 358 फॉर्म-8 प्राप्त हुए। इनमें से 2,000 फॉर्म-6, 19 फॉर्म-7 एवं 231 फॉर्म-8 अपडेट किए गए, जबकि 461 फॉर्म-6, 281 फॉर्म-7 एवं 127 फॉर्म-8 आवेदन अस्वीकृत किए गए।
इसी अवधि में विधानसभा क्षेत्र 72-कवर्धा में 2,715 फॉर्म-6, 294 फॉर्म-7 एवं 744 फॉर्म-8 प्राप्त हुए। इनमें से 2,454 फॉर्म-6, 51 फॉर्म-7 एवं 619 फॉर्म-8 अपडेट किए गए, जबकि 261 फॉर्म-6, 243 फॉर्म-7 एवं 125 फॉर्म-8 आवेदन अस्वीकृत किए गए।
आयोग के निर्देशानुसार अंतिम प्रकाशन के उपरांत जिले के विधानसभा क्षेत्र 71-पंडरिया एवं 72-कवर्धा के अंतर्गत आने वाले कुल 870 मतदान केंद्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूची की एक-एक सेट हार्डकॉपी तथा फोटोरहित मतदाता सूची की सॉफ्टकॉपी जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को प्रदान की गई।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र पैकरा, एसडीएम पंडरिया संदीप ठाकुर, निर्वाचन सुपरवाइजर चंद्राकर एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।