कवर्धा मेडिकल कॉलेज में इसी सत्र से शुरू होगी 50 सीटों पर पढ़ाई
कबीरधाम जिले के लिए बड़ी खुशखबरी है। कवर्धा मेडिकल कॉलेज में इसी शैक्षणिक सत्र से 50 सीटों पर एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू होगी। मेडिकल कॉलेज को आवश्यक मान्यता मिलने के बाद प्रवेश प्रक्रिया का रास्ता साफ हो गया है। इससे जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को मेडिकल शिक्षा का लाभ मिलेगा।
UNITED NEWS OF ASIA. सौरभ नामदेव, कवर्धा l कबीरधाम जिले के लिए एक बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि सामने आई है। कवर्धा मेडिकल कॉलेज में इसी शैक्षणिक सत्र से 50 सीटों पर एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू होने जा रही है। आवश्यक मान्यता मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इससे जिले के विद्यार्थियों को अब मेडिकल शिक्षा के लिए दूसरे शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।