कुड़ेकेल में सरस्वती साइकिल वितरण समारोह: 36 छात्राओं को मिली साइकिल, शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर
बसना विधानसभा के ग्राम कुड़ेकेल स्थित शासकीय हाई स्कूल में निःशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण समारोह आयोजित किया गया। विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने 36 छात्राओं को साइकिल वितरित करते हुए कहा कि शिक्षा समाज की वास्तविक नींव है और बेटियों को शिक्षित बनाना सरकार की प्राथमिकता है।
UNITED NEWS OF ASIA. बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुड़ेकेल स्थित शासकीय हाई स्कूल में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी निःशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत आयोजित समारोह उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और छात्राओं को 36 निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकों और ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।