उमरानाला पुलिस ने तीन चोरी के मामलों का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, ₹1.50 लाख की संपत्ति बरामद
छिंदवाड़ा जिले की उमरानाला पुलिस ने तीन अलग-अलग चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोटरसाइकिल, एक्टिवा स्कूटी, मोबाइल फोन समेत लगभग ₹1.50 लाख की चोरी की संपत्ति बरामद की है।
UNITED NEWS OF ASIA. यज्ञ राज़ पटेल, छिंदवाड़ा l मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की उमरानाला पुलिस ने चोरी के तीन अलग-अलग मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, एक्टिवा स्कूटी, मोबाइल फोन सहित अन्य सामान बरामद किया है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹1.50 लाख बताई गई है। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।