धमधा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रौंदा चौक में गांजा बेचते युवक को रंगे हाथ पकड़ा, 1.204 किलो गांजा जब्त
दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र में पुलिस ने रौंदा चौक पर छापेमार कार्रवाई कर एक युवक को गांजा बेचते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 1 किलो 204 ग्राम गांजा और बिक्री की नकदी जब्त की गई। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 56 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।
UNITED NEWS OF ASIA. हेमंत पाल, धमधा l दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रौंदा चौक में गांजा बेच रहे एक युवक को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1 किलो 204 ग्राम गांजा और बिक्री से प्राप्त नकदी बरामद की गई है। जब्त किए गए गांजा और नकदी की कुल कीमत लगभग 56 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।