जोंक नदी के पावन तट पर महाशिवरात्रि महोत्सव का भव्य समापन, विधायक पुरंदर मिश्रा ने महायज्ञ में दी आहुति

पुरंदर मिश्रा रायपुर–उत्तर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बल्दीडीह, सांकरा स्थित जोंक नदी के पावन तट पर आयोजित द्वि-दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव एवं अखंड प्रहरी नाम यज्ञ के भव्य समापन समारोह में सम्मिलित हुए और हवन-पूजन में श्रद्धापूर्वक आहुति अर्पित की।

Feb 17, 2026 - 16:30
 0  6
जोंक नदी के पावन तट पर महाशिवरात्रि महोत्सव का भव्य समापन, विधायक पुरंदर मिश्रा ने महायज्ञ में दी आहुति

UNITED NEWS OF ASIA . अमृतेश्वर सिंह रायपुर | रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पुरंदर मिश्रा ग्राम बल्दीडीह, सांकरा में जोंक नदी के पवित्र तट पर आयोजित द्वि-दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव एवं अखंड प्रहरी नाम यज्ञ के भव्य समापन समारोह में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर विधायक पुरंदर  मिश्रा ने विधि-विधान से हवन-पूजन कर महायज्ञ में आहुति अर्पित की तथा क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। आयोजन के दौरान जोंक नदी तट पर “हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम का आयोजन श्री साईं बाबा सेवा समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से अत्यंत श्रद्धा, भक्ति-भाव और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन एवं शिव आराधना से संपूर्ण परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत नजर आया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया।

समापन अवसर पर विधायक पुरंदर  मिश्रा ने आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों की सामूहिक भावना, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और सकारात्मक सोच को मजबूत करते हैं।

उन्होंने भगवान महादेव से प्रार्थना करते हुए कहा कि शिव कृपा से क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और मंगल का वास बना रहे तथा गांव और क्षेत्र निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहें।