संविधान दिवस पर जशपुर पुलिस ने ली प्रस्तावना की शपथ

जशपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में संविधान दिवस पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने पुलिसकर्मियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। अधिकारी-कर्मचारियों ने संवैधानिक मूल्यों के पालन का संकल्प लिया।

Nov 26, 2025 - 16:48
 0  23
संविधान दिवस पर जशपुर पुलिस ने ली प्रस्तावना की शपथ

 UNITED NEWS OF ASIA.  योगेश यादव ,  जशपुर | पुलिस अधीक्षक कार्यालय में संविधान दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। उन्होंने देश को संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक और गणराज्य बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान द्वारा प्रदत्त मूल्यों के पालन का संकल्प दिलाया।

पुलिसकर्मियों ने दृढ़ निष्ठा के साथ प्रस्तावना में निहित आदर्शों को अपने जीवन और कर्तव्य में लागू करने की प्रतिज्ञा ली। कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर हरिओम द्विवेदी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, डीएसपी परिजात मिश्रा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने एक स्वर में संविधान और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।