दो दिनों की तेज बारिश से माढ़ीन नदी उफान पर, नारायणपुर-ओरछा मार्ग पर यातायात बाधित
नारायणपुर जिले में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण बड़गांव माढ़ीन नदी उफान पर है। पुल के ऊपर करीब पांच फीट पानी बहने से नारायणपुर-ओरछा मार्ग पर यातायात बाधित हो गया है। अबुझमाड़ और छोटेडोंगर क्षेत्र के कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क प्रभावित हुआ है। बिजली और नेटवर्क सेवा भी प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है।
UNITED NEWS OF ASIA. संतोष मजुमदार, नारायणपुर l जिले में गुरुवार सुबह से हो रही तेज बारिश के चलते छोटे-बड़े नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। लगातार बारिश का असर जनजीवन और आवागमन पर पड़ा है। नारायणपुर-ओरछा मार्ग के बीच स्थित बड़गांव माढ़ीन नदी पुल में एक बार फिर बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है। पुल के ऊपर करीब पांच फीट पानी बहने की वजह से इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है।
माढ़ीन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पुल के ऊपर पानी आने के कारण यात्री बसों सहित माइंस से जुड़े वाहनों के पहिए भी थम गए हैं। मार्ग बंद होने से अबुझमाड़ सहित छोटेडोंगर क्षेत्र के कई गांवों का जिला मुख्यालय नारायणपुर से संपर्क प्रभावित हुआ है। बारिश के कारण क्षेत्र में जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है।
लगातार बारिश के चलते अबुझमाड़ और छोटेडोंगर क्षेत्र के कई गांवों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले दो दिनों से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप है। इसके साथ ही नेटवर्क व्यवस्था भी प्रभावित होने से ग्रामीणों को संचार संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बड़गांव माढ़ीन नदी पुल पर बारिश के मौसम में बार-बार बाढ़ की स्थिति बनने से स्थानीय ग्रामीणों की परेशानी बढ़ जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि वे कई वर्षों से यहां नए पुल के निर्माण की मांग शासन और प्रशासन से करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, बारिश के दिनों में माढ़ीन नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ पुल के ऊपर पानी आ जाता है और आवागमन रोकना पड़ता है। इससे ग्रामीणों को रोजमर्रा के काम, जरूरी सेवाओं और आवागमन के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यातायात बाधित होने से यात्री बसों और अन्य वाहनों का संचालन भी प्रभावित होता है।
तेज बारिश के कारण जिले के अन्य नदी-नालों में भी जलस्तर बढ़ने की स्थिति बनी हुई है। बड़गांव माढ़ीन नदी पुल पर पानी बढ़ने के बाद फिलहाल मार्ग पर आवागमन प्रभावित है। ग्रामीणों ने स्थायी समाधान के लिए नए पुल के निर्माण की मांग फिर से उठाई है, ताकि बारिश के दौरान बार-बार पैदा होने वाली आवागमन की समस्या से राहत मिल सके।