साइड नहीं मिलने पर वन अफसर ने रोकी यात्री बस, चालक से अभद्रता का VIDEO वायरल
गरियाबंद जिले में वन विभाग के एक अधिकारी द्वारा साइड नहीं मिलने पर यात्री बस को बीच सड़क पर रोककर चालक से कथित अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
UNITED NEWS OF ASIA. गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में वन विभाग के एक अधिकारी द्वारा यात्री बस को बीच सड़क पर रोककर चालक से कथित गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस ने बस चालक की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।