गढ़फुलझर में ‘नानक सागर’ गुरुद्वारा के नवनिर्माण का शंखनाद, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने किया भूमि पूजन
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के ऐतिहासिक ग्राम गढ़फुलझर स्थित गुरुद्वारा नानक सागर साहिब में होला महल्ला के पावन अवसर पर भव्य नवनिर्माण का भूमि पूजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि की अरदास की और गुरुद्वारा परिसर के विकास कार्यों का शुभारंभ किया।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह,रायपुर | बसना। छत्तीसगढ़ की पावन धरा और बसना विधानसभा के ऐतिहासिक ग्राम गढ़फुलझर में ‘होला महल्ला’ के अवसर पर भक्ति, शक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। गुरु नानक देव जी की चरण धूलि से पवित्र ऐतिहासिक गुरुद्वारा नानक सागर साहिब (पातशाही पहली) में गुरुद्वारा परिसर के भव्य नवनिर्माण के लिए भूमि पूजन और ‘टक्क’ का ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।