गांधी-शास्त्री जयंती पर राज्य स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना सभा, पत्रिका ‘प्रयास’ और पुस्तक ‘तारुण्य वार्ता’ का विमोचन
गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर रायपुर के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ की ओर से राज्य स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान संस्था की पत्रिका ‘प्रयास’, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स और यूनिसेफ द्वारा तैयार पुस्तक ‘तारुण्य वार्ता’ का विमोचन किया गया। साथ ही संस्था की नई वेबसाइट का लोकार्पण और विभिन्न जिलों के स्काउट्स एवं गाइड्स का सम्मान किया गया।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ की ओर से राज्य स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम रायपुर के बूढ़ापारा स्थित बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित हुआ। शिक्षा मंत्री एवं भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष गजेन्द्र यादव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। राज्यसभा सांसद एवं संस्था की प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।