घायल जवानों से मिले वन मंत्री केदार कश्यप, बेहतर उपचार के दिए निर्देश
वन मंत्री केदार कश्यप ने जगदलपुर के डिमरापाल स्थित कॉन्टिनेंटल अस्पताल पहुंचकर सड़क दुर्घटना में घायल जवानों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने जवानों के परिजनों से भी चर्चा कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। मंत्री ने अस्पताल प्रबंधन से उपचार और रिकवरी की स्थिति की जानकारी लेते हुए बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। दुर्घटना में फॉलो वाहन में सवार चालक और पुलिस जवान घायल हुए थे, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए जगदलपुर रेफर किया गया था।
UNITED NEWS OF ASIA. जगदलपुर। वन मंत्री केदार कश्यप ने सोमवार को डिमरापाल स्थित कॉन्टिनेंटल अस्पताल पहुंचकर सड़क दुर्घटना में घायल जवानों से मुलाकात की। उन्होंने जवानों के स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ली तथा उनके परिजनों से भी बातचीत कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। मंत्री ने अस्पताल प्रबंधन से घायलों की वर्तमान स्थिति और उपचार प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।