दूधाधारी मठ में 11 बार गूंजा हनुमान चालीसा, कैप्टन स्मित मच्छार के स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना
रायपुर के ऐतिहासिक दूधाधारी मठ में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु जीवन की कामना को लेकर 11 बार सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। सांसद बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l रायपुर के ऐतिहासिक श्री दूधाधारी मठ में मंगलवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु जीवन की कामना को लेकर विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। सांसद बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में 11 बार सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और हनुमान भक्त शामिल हुए तथा संकटमोचक भगवान हनुमान से कैप्टन स्मित मच्छार के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
आयोजन के दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने कैप्टन स्मित मच्छार के साहस और कर्तव्यनिष्ठा का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके द्वारा दिखाई गई बहादुरी ने देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा किया है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद कैप्टन ने साहस और सूझबूझ का परिचय दिया। कार्यक्रम में उनके साहस को देश के सम्मान और गौरव से जोड़ते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की मंगलकामना की गई।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कैप्टन स्मित मच्छार ने गंभीर परिस्थितियों में भी हिम्मत नहीं छोड़ी और हनुमान जी का स्मरण करते हुए विमान की सुरक्षित लैंडिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने इसे वीरता, प्रभु भक्ति और राष्ट्रभक्ति का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि आज रायपुर सहित पूरा देश उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहा है। श्रद्धालुओं ने भी सामूहिक रूप से प्रार्थना करते हुए कामना की कि कैप्टन जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर सामान्य जीवन में लौटें और भविष्य में देश की सेवा करें।
सांसद के आह्वान पर रायपुर लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभाओं के प्रत्येक मंडल में भी सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर कैप्टन स्मित मच्छार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु जीवन के लिए भगवान हनुमान से प्रार्थना की।
दूधाधारी मठ में हुए मुख्य कार्यक्रम के दौरान धार्मिक वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया और कैप्टन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों ने उनके साहस के प्रति सम्मान भी व्यक्त किया और उनके परिवार के प्रति अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, सुभाष तिवारी, मोहन एंटी, अंबर अग्रवाल, सचिन मेघानी, बद्री गुप्ता, ममता सोनू तिवारी, राम कृष्ण धीवर, हरि बल्लभ अग्रवाल, विजय अग्रवाल, सालिक सिंह ठाकुर, आशीष धनगढ, बृजेश पांडे, सरिता वर्मा, चूड़ामणि निर्मलकर, जय श्री नायक, रमेश सपहा, राजेंद्र नायक, किशन व्यास, श्याम सुंदर अग्रवाल, चंद्रपाल धनगर, ममता नायक, सीमा सिंह, मनोज राजपूत और अभिषेक तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।