राजनांदगांव: डोंगरगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 111 ग्राम गांजा, नकदी और बाइक सहित एक तस्कर गिरफ्तार

राजनांदगांव जिला के डोंगरगढ़ क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गांजा बिक्री में लिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 111 ग्राम गांजा, 2100 रुपये नकद और एक महंगी मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

Feb 26, 2026 - 11:32
 0  0
राजनांदगांव: डोंगरगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 111 ग्राम गांजा, नकदी और बाइक सहित एक तस्कर गिरफ्तार

UNITED NEWS OF ASIA. नेमिष अग्रवाल, राजनांदगांव | छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार सख्ती जारी है। इसी कड़ी में डोंगरगढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फटाफट कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी में संलिप्त एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 25 फरवरी 2026 को पिपरिया रोड स्थित शनि मंदिर, पिपरिया रोड के पास की गई।