सहकारिता सप्ताह में जनजागरूकता की गूंज, वृक्षारोपण से ड्रोन तकनीक तक हुए विविध आयोजन
कवर्धा जिले में सहकारिता सप्ताह के तहत वृक्षारोपण, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, छात्र प्रतियोगिताएं और आधुनिक कृषि तकनीकों पर आधारित ड्रोन प्रदर्शन सहित विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान का उद्देश्य सहकारिता आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाना तथा पर्यावरण, स्वास्थ्य और आधुनिक खेती के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा l कवर्धा जिले में भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक सहकारिता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर जिलेभर में सहकारिता विभाग द्वारा जनहित एवं जागरूकता से जुड़े अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान का उद्देश्य किसानों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को सहकारिता आंदोलन से जोड़ना तथा पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं और आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक करना रहा।