शालीमार बाग और पीतमपुरा में विकास कार्यों की समीक्षा, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग और पीतमपुरा में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और निरीक्षण किया। उन्होंने पार्कों के सौंदर्यीकरण, जल निकासी, सीवरेज, स्वास्थ्य सेवाओं, मुनक नहर और कौशल शिक्षा से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी परियोजनाएं तय समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी करने के निर्देश दिए।
UNITED NEWS OF ASIA. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र और पीतमपुरा में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और निरीक्षण कर अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राजधानी के नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी परियोजनाएं निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी की जानी चाहिए।