CJP के 'चलो संसद' मार्च में हंगामा, जंतर-मंतर पर पुलिस एक्शन, कई प्रदर्शनकारी हिरासत में
दिल्ली में CJP के 'चलो संसद' मार्च के दौरान जंतर-मंतर से संसद मार्ग तक तनावपूर्ण स्थिति बन गई। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, जबकि संसद क्षेत्र में 5,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
UNITED NEWS OF ASIA. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा आयोजित 'चलो संसद' मार्च के दौरान जंतर-मंतर और संसद मार्ग क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली। प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे हाई-सिक्योरिटी जोन में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प की स्थिति बनी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।