शांति भंग करने वालों पर छुईखदान पुलिस की कार्रवाई, दो के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कदम
केसीजी जिले के छुईखदान थाना पुलिस ने शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। दोनों पर विवाद, गाली-गलौज और अशांति फैलाने के आरोप में बीएनएसएस की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।
UNITED NEWS OF ASIA. महेंद्र अग्रवाल, खैरागढ़ l केसीजी जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में छुईखदान थाना पुलिस ने क्षेत्र में विवाद, गाली-गलौज और अशांति फैलाने वाले दो व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया है।