शासकीय हाई स्कूल छुही में लोकतांत्रिक पद्धति से छात्र परिषद का चुनाव संपन्न
धमतरी जिले के नगरी विकासखंड स्थित शासकीय हाई स्कूल छुही में छात्र परिषद का चुनाव लोकतांत्रिक पद्धति से कराया गया। विद्यार्थियों ने मतदान प्रक्रिया में भाग लेकर लोकतंत्र की कार्यप्रणाली को व्यवहारिक रूप से समझा और विभिन्न पदों के लिए प्रतिनिधियों का चयन किया।
UNITED NEWS OF ASIA. रिजवान मेमन, धमतरी l नगरी विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल छुही में विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था और मतदान प्रक्रिया की व्यवहारिक जानकारी देने के उद्देश्य से छात्र परिषद का चुनाव लोकतांत्रिक पद्धति से संपन्न कराया गया। चुनाव के माध्यम से विद्यार्थियों ने मतदान की पूरी प्रक्रिया को नजदीक से समझते हुए लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया।