बस्तर को मिली पहली अत्याधुनिक कैथलैब, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया लोकार्पण
जगदलपुर के डिमरापाल स्थित कॉन्टिनेंटल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में बस्तर संभाग की पहली और छत्तीसगढ़ की दूसरी अत्याधुनिक कैथलैब का लोकार्पण किया गया। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि इससे हृदय रोगियों को अब स्थानीय स्तर पर आधुनिक उपचार की सुविधा मिलेगी।
UNITED NEWS OF ASIA. जगदलपुर। बस्तर की स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती देते हुए डिमरापाल स्थित कॉन्टिनेंटल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में बस्तर संभाग की पहली और छत्तीसगढ़ की दूसरी अत्याधुनिक कैथलैब का लोकार्पण किया गया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस नई सुविधा का शुभारंभ करते हुए कहा कि इससे बस्तर सहित पूरे प्रदेश के हृदय रोगियों को समय पर आधुनिक उपचार उपलब्ध होगा और गंभीर मरीजों को इलाज के लिए बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।