ब्रहमपुर–उधना अमृत भारत एक्सप्रेस अब साप्ताहिक से त्रि-साप्ताहिक हुई
ब्रहमपुर (ओडिशा) और उधना (सूरत, गुजरात) के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस अब साप्ताहिक से त्रि-साप्ताहिक हो गई है। रायपुर, दुर्ग और गोंदिया से सप्ताह में तीन दिन इस ट्रेन की सुविधा उपलब्ध होगी। ट्रेन के ठहराव और समय सारिणी में बदलाव के साथ यात्रियों को ओडिशा और गुजरात के बीच तेज और आरामदायक रेल कनेक्टिविटी मिलेगी।
UNITED NEWS OF ASIA. हसिब अख्तर, रायपुर। गाड़ी संख्या 19021/19022 ब्रहमपुर (ओडिशा) – उधना (सूरत, गुजरात) के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस अब साप्ताहिक से त्रि-साप्ताहिक हो गई है। गाड़ी संख्या 19021 (उधना–ब्रहमपुर) 19 नवंबर 2025 से रविवार, बुधवार और शुक्रवार को प्रातः 07.10 बजे उधना से प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 13.55 बजे ब्रहमपुर पहुंचेगी। मार्ग में गोंदिया, दुर्ग और रायपुर स्टेशनों पर निर्धारित समय के अनुसार ठहराव रहेगा।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19022 (ब्रहमपुर–उधना) 20 नवंबर 2025 से सोमवार, गुरुवार और शनिवार को रात्रि 23.45 बजे ब्रहमपुर से प्रस्थान कर तीसरे दिन प्रातः 08.45 बजे उधना पहुंचेगी। इसके ठहराव में रायपुर, दुर्ग और गोंदिया समेत कई अन्य स्टेशन शामिल हैं।
इस ट्रेन के वाणिज्यिक ठहराव में बारडोली, व्यारा, नवापुर, नंदुरबार, डोंडिचा, सिंधखेड़ा, अमलनेर, धारंगांव, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, अकोला, बड़नेरा, वर्धा, नागपुर, गोंदिया, रायपुर, लक्ष्मण, खरियार रोड, कांटाभांजी, टिटलागढ़, केसिंगा, मुनिगुड़ा, रायरंगपुर, पार्वतीपुरम, बोबीली, विजयनगरम, काकुलम रोड तथा पलासा स्टेशनों पर ट्रेन रुकेगी।
अमृत भारत एक्सप्रेस की विशेषताएँ:
-
ओडिशा से गुजरात तक सीधी और तेज रेल कनेक्टिविटी, जिससे यात्रियों का यात्रा समय कम होगा।
-
खनिज, वस्त्र, औद्योगिक व व्यापारिक क्षेत्रों को जोड़कर आर्थिक एवं औद्योगिक गतिशीलता को बढ़ावा।
-
आधुनिक एलएचबी कोच से युक्त आरामदायक यात्रा अनुभव, बेहतर सीटिंग और ऑनबोर्ड सुविधाओं के साथ।
-
पूर्वी, मध्य और पश्चिम भारत के सामाजिक-सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत बनाना।
इस नई सेवा के शुरू होने से रायपुर, दुर्ग और आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को ओडिशा और गुजरात के बीच लंबी दूरी की यात्रा में सुविधा और आराम मिलेगा। साथ ही यह गाड़ी छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा और गुजरात के बीच सामाजिक और सांस्कृतिक जुड़ाव को भी प्रोत्साहित करेगी।