रायगढ़ में अज्ञात पुरुष का शव मिला, कोतवाली पुलिस ने शुरू की जांच
रायगढ़ के इतवारी बाजार स्थित ऑक्सीजोन गार्ड रूम में आज दोपहर अज्ञात पुरुष का शव मिलने की सूचना मिली। मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है। शव पर चोट के कोई निशान नहीं पाए गए। पुलिस मृतक के परिजनों की तलाश में जुटी हुई है और फोटोग्राफ साझा कर सूचना प्राप्त करने का प्रयास कर रही है।