भिलाई में युवक पर कटर से जानलेवा हमला, पैसे के विवाद में पांच आरोपियों की तलाश
भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र स्थित अमरपाली कॉलोनी के सामने एक युवक पर पांच लोगों ने कथित रूप से कटर से हमला कर दिया। घायल युवक की पत्नी का आरोप है कि आरोपी पिछले पांच दिनों से उसके पति की तलाश कर रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
UNITED NEWS OF ASIA. भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक युवक पर कटर से किए गए हमले ने इलाके में सनसनी फैला दी। घटना अमरपाली कॉलोनी के सामने की बताई जा रही है, जहां पांच लोगों ने कथित रूप से एक युवक को घेरकर उस पर कटर से कई वार किए। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।