बेमेतरा में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को समय पर निर्माण पूरा करने के निर्देश, जल संरक्षण पर दिया गया विशेष जोर
बेमेतरा जिले के ग्राम पंचायत दर्री में आयोजित चौपाल बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राहियों को समय पर आवास निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जल संरक्षण, सोकपिट और रेन वॉटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के साथ विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई।
UNITED NEWS OF ASIA. अरुण पुरेना, बेमेतरा l बेमेतरा जिले के जनपद पंचायत साजा अंतर्गत ग्राम पंचायत दर्री में शनिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत एक चौपाल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जनपद पंचायत साजा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) ने की। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवासों की प्रगति की समीक्षा की गई और हितग्राहियों को निर्धारित समय सीमा में अपने आवासों का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए प्रेरित किया गया।