नवनियुक्त एल्डरमैनों ने विधायक दीपेश साहू से की मुलाकात, जनसेवा का लिया संकल्प
बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत बेरला और नगर पालिका परिषद बेमेतरा के नवनियुक्त एल्डरमैनों ने विधायक दीपेश साहू से मुलाकात कर आभार व्यक्त किया। विधायक ने सभी का स्वागत कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और जनसेवा, विकास तथा शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
UNITED NEWS OF ASIA. अरुण पुरेना, बेमेतरा l विधानसभा क्षेत्र में नगर पंचायत बेरला और नगर पालिका परिषद बेमेतरा के नवनियुक्त एल्डरमैनों ने विधायक दीपेश साहू से आत्मीय मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक ने सभी नवनियुक्त एल्डरमैनों का भाजपा का गमछा पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और जनसेवा के संकल्प के साथ सभी का सम्मान किया गया।