शाला प्रवेश उत्सव में कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने विद्यार्थियों का किया स्वागत, बलरामपुर और रामानुजगंज को मिले इंडोर स्टेडियम
बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में कृषि एवं आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं, मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा बलरामपुर और रामानुजगंज के लिए इंडोर स्टेडियम और 500 सीटर ऑडिटोरियम की घोषणा की गई।
UNITED NEWS OF ASIA. बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज स्थित लरंगसाय कम्युनिटी हॉल में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में कृषि एवं आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, स्कूल बैग और गणवेश वितरित किए गए, वहीं सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत कक्षा 9वीं में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को साइकिलें भी प्रदान की गईं।