बलरामपुर सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोग घायल, 4 मवेशियों की मौत अस्पताल और घटनास्थल पहुंचीं कलेक्टर
बलरामपुर में नेशनल हाईवे-343 पर गिट्टी से भरा एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने मकान से टकरा गया। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए, जबकि चार मवेशियों की मौत हो गई। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने अस्पताल और घटनास्थल पहुंचकर घायलों का हाल जाना तथा बेहतर उपचार के निर्देश दिए।
UNITED NEWS OF ASIA. अली खान, बलरामपुर l बलरामपुर जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। संयुक्त जिला कार्यालय के पास नेशनल हाईवे-343 पर गिट्टी से भरा एक तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक मकान से जा टकराया। हादसे के समय घर के भीतर मौजूद एक ही परिवार के तीन सदस्य इसकी चपेट में आ गए और घायल हो गए। वहीं मकान के पास बंधी चार गायों की मौके पर ही मौत हो गई।