कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य कौशल किशोर साहू उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता ग्राम पंचायत जरवाय के सरपंच रानू दीपक पटेल ने की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कसौंदा के सरपंच जितेंद्र चंद्राकर, उपसरपंच कमलेश देश लहरे, पंच टीकम साहू, दीनू राम, निलेश्वरी साहू, हिरौंदी, ग्रामीण अध्यक्ष रामेश्वर साहू, नौरंगजी, मोनू सेन, जगदीश ढीमर, रोजगार सहायक चंदू साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
जनपद सदस्य कौशल किशोर साहू ने अपने संबोधन में कहा कि गांव के समग्र विकास के लिए मजबूत अधोसंरचना का निर्माण आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सेट निर्माण से जल निकासी की समस्या का समाधान होगा, जिससे बारिश के दौरान होने वाली परेशानियों में कमी आएगी। वहीं सतनाम भवन के चारों ओर जाली घेरा लगने से भवन परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और इसकी संरचना लंबे समय तक सुरक्षित रहेगी।
ग्राम पंचायत सरपंच रानू दीपक पटेल ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से इन विकास कार्यों की मांग की जा रही थी। शासन द्वारा स्वीकृति मिलने के बाद अब कार्यों की शुरुआत हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और आने वाले समय में और भी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
भूमिपूजन के बाद ग्रामीणों ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया और निर्माण कार्यों को समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि इन कार्यों के पूरा होने से गांव की बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा और आमजन को सीधा लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने प्रदेश सरकार के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया और विकास कार्यों को ग्रामीण क्षेत्र के उत्थान की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। पूरा कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।