बालको के ‘क्वालिटी संकल्प’ के 12 महीने पूरे, गुणवत्ता उत्पादन और डिजिटल मॉनिटरिंग को मिली नई मजबूती
भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ‘क्वालिटी संकल्प’ अभियान के 12 महीने पूरे कर लिए हैं। इस पहल के जरिए कंपनी ने ‘जीरो डिफेक्ट’ गुणवत्ता, डिजिटल मॉनिटरिंग और उत्पादन उत्कृष्टता को मजबूत किया है। अभियान में 3000 से अधिक कर्मचारी और व्यावसायिक साझेदार शामिल हुए।
UNITED NEWS OF ASIA. राहुल गुप्ता, कोरबा l वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की इकाई भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने महत्वाकांक्षी ‘क्वालिटी संकल्प’ अभियान के सफल 12 महीने पूरे कर लिए हैं। बालकोनगर स्थित कंपनी परिसर में इस उपलब्धि को गुणवत्ता, उत्पादन उत्कृष्टता और कार्य संस्कृति में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कंपनी के सभी उत्पादों में ‘जीरो डिफेक्ट’ गुणवत्ता सुनिश्चित करना और कर्मचारियों में गुणवत्ता-केंद्रित सोच विकसित करना रहा है।